फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   X-ray facility started in emergency, patients got relief

Etah News: इमरजेंसी में शुरू हुई एक्सरे की सुविधा, मरीजों को मिली राहत

Fri, 13 Feb 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
X-ray facility started in emergency, patients got relief
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल युवक का एक्सरे करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद (यह फोटो खबर में ए
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अभी तक घायल मरीजों को एक्सरे के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता था। अब उनका एक्सरे यहां ही कराया जाएगा। इससे घायलों के परिजन की भागदौड़ के साथ समय की बचत होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का विस्तार किया गया है। यहां अलग-अलग तीन जोन बनाए गए हैं। इनमें मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही घायलों का एक्सरे भी इसी जगह पर कराने की व्यवस्था की गई है। पहले इमरजेंसी से करीब 200 मीटर दूर दूसरी जगह पर एक्सरे कराया जा रहा था। अब उस एक्सरे मशीन को भी इमरजेंसी में स्थापित किया गया है। इससे घायल लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में एक्सरे मशीन स्थापित करा दी गई है। इससे लोगों को अब दूसरी जगह पर जाकर एक्सरे नहीं कराना पड़ेगा। इससे भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और समय की बचत होगी। बताया कि इमरजेंसी में और भी बदलाव किए जाएंगे। माइनर ओटी के साथ ही मेजर ओटी का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिससे छोटे ऑपरेशन यहीं पर किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed