{"_id":"65a388b69ca2fb721604c8d4","slug":"written-report-of-attempt-to-cut-atm-machine-etah-news-c-163-1-sagr1017-11264-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटीएम मशीन काटने के प्रयास की लिखाई गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटीएम मशीन काटने के प्रयास की लिखाई गई रिपोर्ट
Sun, 14 Jan 2024 12:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव बसुंधरा में लगी एटीएम मशीन को काटने का प्रयास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने किया था। हालांकि असफल रहने पर बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे। इस मामले में दुकान स्वामी ने शनिवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा बसुंधरा में इंडिया वन कंपनी की एटीएम मशीन लगी हुई है। इस मशीन को काटने का प्रयास बदमाशों ने किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए तो छोड़कर भाग गए थे। एटीएम मशीन काटने का प्रयास करने के मामले की तहरीर शनिवार को दुकान स्वामी मिलाप सिंह निवासी बसुंधरा की ओर से दी गई। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं शनिवार को कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी आए और मशीन का निरीक्षण किया। मशीन का अगला हिस्सा काटने का प्रयास किया था जो पूरी तरह से निकल नहीं पाया। अगर मशीन काटने में बदमाश सफल हो जाते तो लाखों रुपये ले जाते।
बता दें कि एटीएम मशीन के पास ही गांव बथुआ निवासी योगेश कुमार यादव की हार्डवेयर की दुकान का और दूसरी सोनू कुमार की दवाओं की दुकान का शटर भी काटने का प्रयास किया गया था। लेकिन बदमाश कुछ भी नहीं ले जा सके थे। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि एटीएम मशीन के लिए मिलाप सिंह ने दुकान किराए पर दी है। चोरी का प्रयास करने की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कंपनी के कर्मचारी भी निरीक्षण करने आए थे, बदमाश नकदी नहीं ले जा सके।