फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers strike again after not receiving wages

Etah News: पारिश्रमिक न मिलने पर श्रमिकों ने फिर की हड़ताल

Fri, 26 Jul 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Workers strike again after not receiving wages
तापीय परियाेजना में हड़ताल करते मजदूर।  - फोटो : तापीय परियाेजना में हड़ताल करते मजदूर।
एटा। मलावन में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में शुक्रवार को दो कंपनी के करीब 400 श्रमिकों ने हड़ताल कर दी। मांग थी कि उनका तीन से चार माह का पारिश्रमिक नहीं मिला है उसको दिलवाया जाए। श्रमिक परियोजना के दोनों गेटों पर एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ सकीट पुलिस बल सहित पहुंचे और श्रमिकों को समझाया। दोपहर बाद गेट के पास से श्रमिक हटे, लेकिन हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन



जवाहर तापीय परियोजना के निर्माण का कार्य कोरियाई कंपनी दूसान को मिला है। इसके अधीन अन्य कई कंपनी कार्य कर रहीं हैं। इन कपंनियों ने जनपद के अलावा दूसरे जनपदों सहित अन्य प्रांतों के श्रमिक कार्य कर रहे हैं। कंपनी अरविंद व पॉवरकॉन के श्रमिकों का पारिश्रमिक 3 से 4 माह से नहीं मिला है। इससे श्रमिक परेशान है। बताया दुकानों से उधार राशन ले लेते थे। अब दुकानदार भी मना कर करने लगे हैं। ऐसे में उनके सामने दिक्कत खड़ी हो रही है। कंपनी के ठेकेदार से कहें तो वह खुद का भुगतान न होने की बात बोल देते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य कंपनियों के श्रमिकों को भी हड़ताल कर रहे श्रमिकों ने अंदर नहीं जाने दिया। कहना था उनकी समस्या का समाधान किया जाए। कोई श्रमिकों की सुन ही नहीं रहा है। हड़ताल की सूचना मलावन थाना पुलिस सहित सीओ सकीट को दी गई। सूचना पर सीओ सकीट संजय कुमार मौके पर पहुंचे और हड़ताल कर रहे श्रमिकाें को समझाने का प्रयास किया। कंपनी के कर्मियों ने भी समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तीन माह का श्रमिकों का पारिश्रमिक कंपनी पर बकाया है। इसको लेकर श्रमिक हड़ताल पर थे। सूचना पर परियोजना गए थे और श्रमिकों को समझाया। -संजय सिंह, सीओ सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed