फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers engaged in repairing poles and wires to ensure a safe Kanwar Yatra.

Etah News: सुरक्षित कांवड़ यात्रा को खंभें और तार दुरुस्त करने में लगे कर्मी

Fri, 24 Jul 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in repairing poles and wires to ensure a safe Kanwar Yatra.
अलीगंज क्षेत्र में बिजली के खंभे पर पॉलिथिन लगाते विद्युत कर्मी। संवाद
अलीगंज। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध संपन्न कराने के लिए प्रशासन और विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ियों को करंट के खतरे से बचाने के लिए मार्गों पर बिजली के खंभों व इंसुलेटर को काली प्लास्टिक शीट से कवर किया जा रहा है। वहीं, यात्रा के दौरान 8 फीट से अधिक ऊंचे और निर्धारित मानक से तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


विद्युत निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने कंपिल रोड, सारोंठ रोड, एटा रोड सहित अन्य मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्युत लाइन, जर्जर और झुके हुए खंभे, ट्रांसफाॅर्मरों की स्थिति देखी। उन्होंने जेई और कर्मचारियों से झूलते तारों को टाइट करने एवं झुके और जर्जर खंभों को तत्काल बदलने को कहा है। निरीक्षण में जर्जर तारों को भी बदले जाने के साथ ही अन्य तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बिजली के खंभों के साथ ही इंसुलेटर को भी काली पन्नी से कवर्ड करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ फीट से अधिक ऊंचाई के डीजे मिलने पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण में विद्युत निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने डीजे संचालकों से भी संपर्क किया। उन्होंने डीजे संचालकों से आठ फीट से अधिक ऊंचाई होने और तेज ध्वनि पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण करने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
--------------------------------------
तीव्र ध्वनि पर बजने पर डीजे संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी
मिरहची। कांवड़ यात्रा में चलने वाले डीजे की तीव्र ध्वनि की वजह से होने वाले हादसों को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी विदेश राठी ने बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने डीजे संचालकों को आठ फीट से अधिक ऊंचाई न होने और तेज ध्वनि पर डीजे न बजाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा धार्मिक आस्था की कांवड़ यात्रा में निर्धारित मानक के अनुरूप ही डीजे की आवाज रखनी होगी। धार्मिक भजन के अलावा अन्य गानों को प्रतिबंधित किया गया है। रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बज सकेंगे। बैठक में सभासद योगेश लोधी, सभासद सत्यपाल सिंह सहित दर्जनों डीजे संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed