फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker died due to breaking of electric pole

Etah News: बिजली के खंभे से फिसला पैर, नीचे गिरा मजदूर; उपचार से पहले ही मौत

Sat, 09 Sep 2023 12:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

नगला कलू में चल रहे विद्युतीकरण कार्य के दौरान ये हादसा हुआ। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देखकर उनमें चीख पुकार मच गई।

 

विज्ञापन
Worker died due to breaking of electric pole
बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज में थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम नगला कलू में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य को करने के लिए श्रमिक लगाए गए हैं। शुक्रवार को काम करते समय एक बिजली का खंभा टूट गिया। जिससे गिरकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


नगला कलू में लगाए गए खंभों पर विद्युत लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। उसी कार्य को करने के लिए अंकित कुमार (22) निवासी गुनामई थाना नयागांव खंभे के ऊपर चढ़ा था। अचानक खंभा बीच से टूट गया, जिसके साथ ही अंकित भी नीचे गिर गया। साथ में कम कर रहे श्रमिकों ने उसको गिरते देखा तो दौड़कर बचाने का प्रयास किया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अंकित की मृत्यु की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसा हुआ है। लेकिन अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed