{"_id":"688b79fd6680ad6105041b54","slug":"work-stopped-in-jawaharpur-thermal-project-employees-went-on-strike-due-to-non-payment-of-salary-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम ठप, वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम ठप, वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने की हड़ताल
Thu, 31 Jul 2025 07:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:43 PM IST
सार
हड़ताल के चलते परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता है, तब तक कोई काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने की हड़ताल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में जीटी रोड स्थित मलावन कस्बा के पास जवाहरपुर तापीय परियोजना में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 5 से 6 माह तक का वेतन न दिए जाने का आरोप लगाया। टूल लॉकर में ताला डालकर घर चले गए।
जवाहरपुर तापीय परियोजना में एनएस, पॉवर कंस्ट्रक्शन ईएसई, आशवी, डायनामिक, पीएनसी आदि कंपनी के अधीन एक हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है जिसकी वजह से वह परेशान हैं। बृहस्पतिवार को वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने टूल लॉकर में ताला डाल दिया। सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए।

दोपहर 2 बजे तक कंपनी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो वह अपने घर चले गए। इस दौरान परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता है तब तक कोई काम नहीं किया जाएगा। किसी का 5 माह तो किसी का 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।
परियोजना के महाप्रबंधक अजय कुमार कटियार ने बताया कि कई कंपनी दुसान कंपनी के अधीन काम कर रहीं हैं, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। दुसान कंपनी ने उसके अधीन काम करने वाली कंपनियों को भुगतान नहीं किया है, जिसकी वजह से अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पाया है। इस संबंध में दुसान कंपनी से वार्ता करते हुए वेतन भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।
ये भी पढ़ें-UP: कार और कैंटर की आमने-सामने से टक्कर...मच गई चीखपुकार, एक की माैत; पांच लोग गंभीर रूप से घायल