फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Work not done at taxi stand, there is jam

Etah News: टैक्सी स्टैंड पर नहीं हुआ काम, लग रहा जाम

Fri, 08 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Work not done at taxi stand, there is jam
एटा। शहर के अंदर टैक्सी स्टैंड बनाने का काम नहीं हो पाया। अवैध स्टैंड की वजह से मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहता है। सड़कों के बीच तक ऑटो और ई-रिक्शा व्यवस्था को चुनौती देते नजर आते हैं।
विज्ञापन

पहले से ही शहर की अंदर ई-रिक्शाें और ऑटो की वजह से हर जगह जाम जैसे हालत रहते हैं। इसके बाद जगह-जगह बने हुए अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड के कारण पल-पल लगता जाम लोगों के लिए लाइलाज समस्या बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रशासन और पालिका द्वारा हर बार आश्वासन दिया जाता है और अभियान चलाया जाता है, लेकिन अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने तथा उचित स्थानों पर स्टैंड बनाने के लिए की गई हर कोशिश नाकाम नजर आती है।
विज्ञापन

----------
शहर के नन्नूमल चौराहे के पास लगता है जाम

ठंडी सड़क पर नन्नूमल चौराहे के पास बने अवैध स्टैंड पर हर समय ऑटो खड़े रहते हैं। इसकी वजह से जाम जैसे हालात रहते हैं। लोगों को उधर से निकलने में काफी समस्या होती है। कई बार तो पैदल लोग भी जाम की वजह से वहां से नहीं निकल पाते हैं। चौराहा होने की वजह से कई बार यहां एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधौली रोड तिराहे पर ऑटो बनते हैं जाम का कारण

एक तो निधौली रोड वैसे भी सकरा मार्ग है। उसके बाद यहां मुख्य तिराहे पर बने अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंड से लोगों को काफी समस्या होती है। यहां हर समय 8 से 10 ऑटो खड़े रहते हैं। कई बार तो ऑटो में यात्रियों को बैठाने को लेकर चालकों में विवाद होता दिखाई देता है। इससे जाम की विकराल स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed