{"_id":"6262e84258794820a023f529","slug":"wood-hit-in-broken-pipeline-water-supply-of-seven-localities-disrupted-etah-news-agr5310618181","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पाइप लाइन में ठोंकी लकड़ी, सात मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पाइप लाइन में ठोंकी लकड़ी, सात मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन
हजीपुरा में पाइपलाइन टूटने से गड्ढे में भरा पानी। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जल निगम द्वारा शिकोहाबाद रोड पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को सीवर लाइन खोदाई के समय पानी की पाइप लाइन टूट गई। जिसे ठीक कराने की बजाए पानी का बहाव रोकने के लिए पाइप में लकड़ी ठोंककर फंसा दी गई। जिससे आसपास के सात मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई।
शिकोहाबाद रोड पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। हाजीपुरा मोड़ पर शुक्रवार को पानी की पाइप लाइन टूट गई। जिससे हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। जल निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त करने की बजाए वहां पर लकड़ी लगा दी गई। इसके चलते पानी का बहाब तो बंद हो गया लेकिन आगे जाने वाली जलापूर्ति भी रुक गई। इससे सात मोहल्लों में सुबह के वक्त पानी नहीं पहुंचा। लोग घरों में लगे नल में पानी आने का इंतजार करते रहे। लोगों ने अन्य घरों में लगी सबमर्सिबल पंप से पानी भरकर काम चलाया।
करीब 12 हजार की आबादी हुई प्रभावित
पानी की पाइपलाइन टूटने की वजह से शिकोहाबाद रोड पर स्थित सात मोहल्लों की करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित हुई। जिसमें सुनहरी नगर, प्रेमनगर, हाजीपुरा, शिकोहाबाद रोड, बापू नगर, नई बस्ती, बारहबीघा मोहल्ले शामिल हैं।
विज्ञापन
मौके पर ही सही कराई जाए टूटी पाइप लाइन
नगर पालिका परिषद के जलकल प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सीवर लाइन खोदाई के दौरान अगर कहीं पर भी पानी की पाइप लाइन टूटती है तो उसे कार्यदायी संस्था द्वारा उचित तरीके से ठीक कराया जाए। उसके बाद आगे का निर्माण कार्य कराया जाए।