फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   womens body pulled from the grave

कब्र से निकाला महिला का शव

Thu, 02 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 02 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले एक महिला के अमरूद के बाग में मिले शव के मामले में बुधवार को
विज्ञापन
मृतका के भाई ने गांव के ही दो आरोपियों पर बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को फिर से कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मृतक महिला के शव का पीएम कराया।


29 मार्च की सुबह थाना नयागांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का शव गांव के बाहर ही इलियास हुसैन के अमरूद के बाग में लटका मिला था। घरवालों ने पुलिस के डर की वजह से शव को दफना दिया था। घटना के दूसरे दिन भाई को ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पीड़ित ने डीएम से बुधवार को शिकायत की थी कि उसकी बहन के साथ गांव के ही दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। बाद में हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या बनाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पीड़ित ने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इस शिकायत पर डीएम निधि केसरवानी ने जांच के आदेश दिए।


भाई ने बताया कि गांव के ही दो आरोपियों ने 28 मार्च को फोन कर बहन को घर बुलाया। आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप भी किया, बाद में हत्या कर दी। आरोपी शव को नहर में फेंकने जा रहे थे। ग्रामीणों के टोकने पर बाग में ले जाकर शव लटका दिया। काफी गरीब होने के कारण आरोपी आए दिन उत्पीड़न भी करते थे और अवैध संबंध बना लिए।


पैनल ने किया पोस्टमार्टम
पीड़ित का आरोप था कि आरोपी पक्ष ने चिकित्सक से साठगांठ कर ली है। इस पर डीएम के आदेश के बाद गुरुवार शाम पोस्टमार्टम पैनल, वीडियोग्राफी के तहत हुआ। पोस्टमार्टम डा. बी सागर, डा. राजीव मोदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed