{"_id":"68a467e705e10fae4e01c6c2","slug":"women-made-children-aware-about-sports-etah-news-c-163-1-eta1002-137805-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिलाओं ने बच्चों को खेल के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिलाओं ने बच्चों को खेल के प्रति किया जागरूक
Tue, 19 Aug 2025 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। परिवर्तन क्लब ने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने की पहल की है। मंगलवार को आगरा रोड स्थित मॉडल प्राइमरी विद्यालय में बच्चों को जागरूक किया। लाइम स्पून, रेस प्रोग्रेस, रेडी टू स्कूल आदि खेल प्रतियोगिताएं कराईं।
परिवर्तन क्लब की संस्थापक विनीता कुलश्रेष्ठ ने महिला साथियों के साथ मिलकर यहां आयोजन किया। कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल व टीवी अधिक देख रहे हैं और खेलकूद से दूरियां बना चुके हैं। इसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रिचा यादव ने कहा कि बच्चों का रुझान खेलों के प्रति कम हो गया है। इसलिए हमने बच्चों को खेल-कूदों के लिए प्रोत्साहित करने का काम शुरू किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नीता यादव ने कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की दिनचर्या को ध्यान में रखना चाहिए जिससे उनका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो सके। मोबाइल बच्चों की आखों को प्रभावित करता है। खेल प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को विशेष पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में ममता जौहरी, विनीता यादव, तनु सिंह सहित परिवर्तन क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।