फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women commission members get angry after seeing filth in the toilet

Etah News: शौचालय में गंदगी देख महिला आयोग की सदस्य हुईं गुस्सा

Mon, 16 Dec 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Women commission members get angry after seeing filth in the toilet
एटा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ सोमवार को एटा आईं। राजकीय कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। यहां शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बालिकाओं के शौचालय बहुत ही गंदी स्थिति में पाए गए। स्पष्ट हो रहा था कि इनकी साफ- सफाई कई दिनों से नहीं की गई है। विद्यालय की सफाईकर्मी अवकाश पर थीं। विद्यालय में कुल 900 बालिकाओं पर एक सफाईकर्मी नियुक्त है। उपस्थिति पंजिका में 10 शिक्षक उपस्थित मिले। जबकि 900 बालिकाओं पर नियमानुसार 30 शिक्षक होने का प्रावधान है। पुस्तकालय निरीक्षण में भी अव्यवस्था मिली। बालिकाओं के खेलने के लिए साधन उपलब्ध नहीं थे। विद्यालय में काफी शोरगुल था और सारे शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे हुए थे। विद्यालय का प्रबंधन अव्यवस्थित पाया गया। इस पर उन्होंने सभी को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed