फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women and girls are getting new direction through Operation Jagriti

Etah News: ऑपरेशन जागृति से महिलाओं व बच्चियों को मिल रही नई दिशा

Tue, 25 Jun 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Women and girls are getting new direction through Operation Jagriti
राजा का रामपुर/एटा। ऑपरेशन जागृति फेज- 2 के तहत मंगलवार को सभी थाना क्षेत्रों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रत्येक थाने की 2 ग्राम पंचायतों में महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं और लोगों से संवाद कर उनको जागरूक किया गया।एसएसपी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मरथरा भगवानदास में हुए कार्यक्रम में भाग लिया। एसएसपी ने कहा कि पारिवारिक या पारस्परिक भूमि विवाद में महिला संबंधी अपराधों को जोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। फर्जी घटनाओं को दर्ज करने से बचा जाए। वहीं वास्तविक रूप से अगर अपराध होता है तो महिला या बालिका को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। महिलाएं व बालिकाएं षडयंत्रों का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जागृति से महिलाओं व बच्चियों को एक नई दिशा मिल रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कहा कि तकनीक के दुरुपयोग के चलते महिलाओं और बालिकाओं के प्रति साइबर बुलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए सामाजिक जागरुकता, संवाद, शिक्षा और परामर्श की बेहद आवश्यकता है। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर व चौकी प्रभारी मरथरा संदीप राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर एवं रायपुर में प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने गोष्ठी की। महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया। बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया। हिंसा से पीड़ित महिलाओं, किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने एवं पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर प्रवेश राणा, अशोक कुमार, सुरेंद्र गौतम, आरक्षी पूजा, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed