फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body murdered and thrown in field, not identified

Etah News: हत्या कर खेत में फेंका महिला का शव, पहचान नहीं

Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's body murdered and thrown in field, not identified
एटा। थाना जसरथुपर क्षेत्र के गांव पुरंजला के पास बाजरे के खेत में रविवार की सुबह महिला का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नगला नंदू से पुरंजला को जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच क्रिया के लिए जा रहे थे। देखा कि श्रीकृष्ण गुप्ता के खेत में करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ है। यह देखकर आसपास के क्षेत्र में अन्य लोगों जानकारी दी गई और पुलिस को सू्चित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। महिला के शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। जब पहचान नहीं हो पाई तो शव का पंचनामा भरकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मेरे साथ डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस टीमें गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। पहचान नहीं हो पाती है तो 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed