फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman was harassed and sent message in Etah

UP: मोबाइल पर भेजे गंदे मैसेज...बात ना मानने पर दी ऐसी धमकी, महिला के उड़ गए होश; घर बचाने के लिए किया ये काम

Sat, 01 Mar 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Mar 2025 07:07 PM IST
सार

सिरफिरा विवाहिता को परेशान कर रहा था। उसे गालियां और अश्लील मैसेज भेजता। मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
woman was harassed and sent message in Etah
woman - फोटो : AI Generated

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली देहात में एक व्यक्ति ने अर्पित जागरण निवासी विरामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी बहन के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है और फर्जी फोटो स्टेटस लगाकर वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि अर्पित जागरण बहन के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और गंदी-गंदी गालियां लिखकर भेजता है। इसके अलावा फर्जी बनावटी फोटो बनाकर परिजन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्टेटस लगाकर बहन के ससुरालीजन को भेजने की धमकी देता है। कई बार उसे मना किया गया। लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। धमकी देते हुए कहता है कि या तो पांच लाख रुपये दो नहीं तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा और बहन की शादी भी तुड़वा दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed