फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman traveling in auto died while two were seriously injured in collision with loader in Etah

Etah: तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक महिला की मौत; जबकि दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 27 Oct 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 06:42 PM IST
सार

एटा में तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
woman traveling in auto died while two were seriously injured in collision with loader in Etah
Etah News: हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे लोडर ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। इनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित हरनावली गांव के पास हुआ। यहां लोहाखार गांव निवासी प्रेमचंद्र की पत्नी गंगा देवी (50) की मौत हुई है। जबकि गांव की ही शीला देवी और शिवानी घायल हुई हैं। मृतका के भतीजे सूबेदार सिंह ने बताया कि गांव से ही ऑटो भाड़े पर करके बागवाला स्थित बैंक जा रहीं थीं। तभी सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: आगे चल रहे कैंटर में घुसी बोलेरो, कांस्टेबल की मौत, आबकारी निरीक्षक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


चाची महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष थीं। जबकि शीला देवी व शिवानी सदस्य हैं। ऑटो में सवार कुछ अन्य लोगों के भी हल्की चोटें आईं, जिन्होंने निजी क्लीनिक पर इलाज कराया है। घायल दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ेंः- Agra: डंपर ने खड़ी रोडवेज बस में मारी टक्कर, क्लीनर की मौत; चालक गंभीर रूप से घायल

थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि ऑटो में लोडर की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मौके पर ही लोडर को छोड़कर चालक फरार है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed