{"_id":"581584825f7d5f504077d78febf389f9","slug":"woman-s-body-found-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधौलीकलां और मिरहची क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक व महिला के शव की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि सोमवार सुबह काली नदी में एक और अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कपूरगंज स्थित काली नदी के पास झाड़ियों में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे एक महिला का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। गांव में तैनात चौकीदार ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर काफी देर तक मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी।
महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। थानाध्यक्ष जैथरा ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 20 साल है। वह लाल रंग का कोट व सलवार सूट पहने है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही थाना निधौलीकलां में अज्ञात युवक व मिरहची क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिला था। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।