{"_id":"ece0510c3343833afdfb563a589442e8","slug":"woman-robbed-of-millions-of-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बना कर लाखों की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बना कर लाखों की लूट
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बजीरपुर में बदमाशों ने नकब लगाकर दो लाख रुपये की नगदी, आभूषण व अन्य सामान कब्जे में कर लिया। जगार होने पर होने महिला को बंधक बनाकर डरा धमका कर वारदात को अंजाम देते रहे। इस मामले में नामजद चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संतोषी देवी अपने बच्चों के साथ मंगलवार की रात्रि छत पर सो रही थी। मध्य रात्रि मकान में नकब लगाकर बदमाश घुस गए। उन्होंने वारदात को अंजाम देना शुरु कर दिया। इसी बीच बकरी ने अवाज की। आवाज सुनकर परिवारीजन भी जाग गए। संतोषी देवी को मकान में कुछ आहट सुनाई दी। वे जानकारी करने छत से जैसे ही नीचे उतरकर आईं तो बदमाशों ने उन्हें डरा धमका कर बंधक लिया और भूसे के कमरे में डाल दिया। इसके बाद वे वारदात को अंजाम देते रहे। जब महिला का बड़ा पुत्र शुभम छत से सुबह के समय नीचे उतरकर आया तो उसने मां को बंधा देखकर शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर की आवाज पर परिजन व आस-पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर बदमाश मौके से भाग गए। लेकिन महिला संतोषी देवी ने उन्हें पहिचान लिया था। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। महिला के ससुर तेज सिंह ने गांव के ही सोना व उसके पुत्र प्रेमसिंह, रंजीत, अनारसिंह पर आरोप लगाते हुए चोरी की वारदात किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान से दो लाख रुपये की नगदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया है।
मामले की विवेचना कर रहे एसआई रामौतार का का कहना है कि चोरी का मामला संदिग्ध है। फिर भी पुलिस हर पहलू पर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।