{"_id":"57e52c604f1c1b2856a82247","slug":"woman-killed-in-road-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला सराय अगहत में रास्ते के विवाद में देवरानी ने बेटे-बहू के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर शव छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी देने थाने पहुंचे पति को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। उच्चाधिकारियों की फटकार पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
थाना नया गांव के सराय अगहत स्थित मोहल्ला होली निवासी राम विलास नि:शक्त है। उसका छोटे भाई महेश से रास्ते का विवाद चल रहा है। कई बार इनके बीच मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे रास्ते में महेश का बेटा रजनीश भैंस का दूध निकाल रहा था। तभी वहां से राम विलाश की पुत्रवधू आरती खेत की ओर जाने लगी। इन दोनों में रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान रजनीश ने आरती की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर राम विलास की पत्नी शारदा देवी दौड़ी, तो रजनीश की मां सरोजनी, पत्नी श्यामा देवी भी आ गई। आरोप है कि रजनीश, सरोजनी और श्यामा देवी ने मिलकर शारदा देवी (45) की जमकर पिटाई की। फिर गला दबा दिया। इससे उसकी सांसें थम गई। मौत होने के बाद शव छोड़कर भाग निकले।
पुलिस की लापरवाही बनी मौत की वजह
एटा (ब्यूरो)। मृतका के पति राम विलास ने बताया कि मारपीट होते समय ही वह भागकर थाने पहुंचा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं आई। वह थाने से लौटकर घर आया, तो सकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस की लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद बताकर झाड़ा पल्ला
एटा (ब्यूरो)। रास्ते के विवाद को लेकर दोनों भाईयों के परिवार पहले भी झगड़ा हो चुका है। पुलिस से शिकायत भी हुई, पर कार्रवाई तो दूर पुलिस घटना की जांच को भी गांव नहीं आई। शुक्रवार को भी मारपीट शुरू होते ही घटना की सूचना देने शारदा देवी का पति भागकर थाने गया था, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत पर तब पुलिस पहुंची, जब हमलावर शारदा देवी की जान ले चुके थे। अब पुलिस अधिकारी पारिवारिक विवाद बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।