{"_id":"6abff12023de17e38907f38c","slug":"woman-killed-after-being-hit-by-a-canter-truck-young-child-narrowly-escapes-etah-news-c-25-agr1013-1174856-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत मासूम बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत मासूम बाल-बाल बची
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार कुमकुम (20) की पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके जेठ गौरव निवासी गांव जिस्मी, कोतवाली देहात, एटा घायल हो गए। गौरव के हेलमेट पहने होने से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। कुमकुम की गोद में बैठी उसकी ढाई वर्षीय बेटी काव्या बाल-बाल बच गई।
कोतवाल शिवकुमार शर्मा के अनुसार टक्कर के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुमकुम को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से कैंटर व चालक की पहचान में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद सीएचसी में कुमकुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया जा रहा था, वहीं घायल गौरव अपनी चोटों को भूलकर बिलखते रहे। पास में उनका हेलमेट रखा था। ताऊ की गोद में बैठी मासूम काव्या मां को याद कर लगातार रो रही थी। परिजनों की चीख-पुकार और महिलाओं के विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। संवाद