{"_id":"63b18802e9d8c00db14b3647","slug":"woman-gang-raped-after-entering-house-husband-beaten-up-etah-news-agr558796822","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति को पीटा
विज्ञापन
एटा। घर में महिला को अकेला देखकर दो युवक घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के पति ने विरोध किया तो उसे पीट दिया व सामान की तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अदालत के आदेश पर दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना जलेसर में पति की ओर से महाराज सिंह, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि अरविंद और पुष्पेंद्र ने चार अक्तूबर को पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसका विरोध किया गया तो महाराज सिंह आदि ने मेरी पिटाई कर दी। घर में रखे सामान की तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों का ही साथ दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कोतवाली देहात में एक युवती ने अदालत के आदेश पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट सजल मिश्रा निवासी जामा मस्जिद जीटी रोड कोतवाली नगर सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना बागवाला में एक व्यक्ति ने मनोज कुमार निवासी शिवसिंहपुर सहित पांच लोगों के खिलाफ पत्नी व पुत्री के साथ मारपीट, छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई है। थाना जसरथपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने व धमकी देने की रिपोर्ट पिता ने गांव के ही कल्लू उर्फ अवनीश सहित तीन के खिलाफ लिखाई है।