फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
लालू फाइल फोटो
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला रूपी गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कीर्ती देवी (26) निवासी यादगारपुर थाना मिरहची की शादी तीन साल पहले थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला रूपी निवासी पंकज के साथ हुई थी। कीर्ती के भाई रोहित ने बताया कि तीन साल में कीर्ती ने दो बच्चियों को जन्म दिया। बेटा न होने की वजह से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की शाम करीब 6 बजे बहन की मौत की सूचना मिली। गांव में पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम गृह पर ले आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कीर्ति को पीटकर फंदे से लटकाया गया है।
विज्ञापन



डेढ़ साल और दो माह की हैं बेटियां
मृतका के भाई रोहित ने बताया कि बहनोई पंकज नोएडा में निजी नौकरी करता है। कीर्ति की डेढ़ साल की बेटी किट्टू और दो माह की दूसरी बेटी लाली है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया जिन्होंने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed