फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies in private hospital, family created ruckus

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

Thu, 23 Sep 2021 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, family created ruckus
किरन देवी फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के अरुणा नगर स्थित निजी अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन करने के बाद बुधवार रात महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद सात घंटे बाद शव को उठने दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी विपिन कुमार की 27 वर्षीय पत्नी किरन देवी का बुधवार को ऑपरेशन कराया गया था। पति ने बताया कि बुधवार की दोपहर पथरी का दर्द तेज होने पर अस्पताल लेकर आए। यहां पित्त की थैली का ऑपरेशन हो गया। इसके बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया। रात करीब एक बजे मौत हो गई। जिसके बाद पूरा अस्पताल स्टाफ भाग गया।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद परिजनों को जानकारी हुई तो काफी संख्या में गांव के लोग और रिश्तेदार एकत्रित हो गए। डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर हंगामा करने लगे। अस्पताल संचालक ने कोतवाली नगर पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने शव को नहीं उठने दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल आई।
विज्ञापन

दोपहर तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चली और अंत में समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत होने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया था। दोनों के बीच समझौता हो गया है। कोई तहरीर नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, अस्पताल संचालक डॉ. श्याम सिंह शाक्य ने बताया कि ऑपरेशन ठीक तरह से हुआ और इलाज में भी किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed