फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies during treatment, allegation of negligence

एटा: उपचार के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Mon, 20 Feb 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, allegation of negligence
अस्पताल के सामने विलाप करते परिजन।
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित एक नर्सिंग होम में सोमवार दोपहर मैनपुरी की एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस व एसीएमओ मौके पर जा पहुंचे। एसीएमओ ने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र स्थित गांव औरंद निवासी महेश ने बताया उसकी 32 वर्षीय पत्नी सुनीता का 17 जनवरी को नर्सिंग होम में रसौली का ऑपरेशन कराया था। दो दिन बाद नर्सिंग होम से छुट्टी कर दी गई। बाद में दिखाने को कहा गया। बताया वह लगातार पत्नी को दिखाने नर्सिंग होम आ रहे थे। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ी तो पत्नी को लेकर नर्सिंग होम आए।
विज्ञापन

यहां रुपये जमा कराए और उसकी पत्नी का इलाज शुरू कर दिया। उसे जानकारी नहीं दी कि पत्नी को क्या दिक्कत हो गई है। भर्ती कराने के लगभग तीन घंटे बाद नर्सिंग होम के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। वह पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत होने के बाद नर्सिंग होम कर्मियों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। परिजन शव को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां नर्सिंग होम के कर्मियों ने अंदर से ताला लगा लिया। परिजन ने गेट पर ही शव रख कर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। इसके बाद एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने जांच पड़ताल कर नर्सिंग होम पर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed