फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman Dies by Suicide After Dispute with Mother-in-Law

एटा : सास से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman Dies by Suicide After Dispute with Mother-in-Law
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव पसियापुर बेगमपुर में बुधवार को महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सास से कहासुनी के बाद महिला ने गुस्से में आकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जलेसर थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव पसियापुर बेगमपुर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मृतका रचना (32) की किसी बात के चलते सास से कहासुनी हो गई। इससे मंगलवार की रात को कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फंंदा बनाया और लटक गई। जानकारी होने पर जब तक परिजन दरवाजा खोलकर अंदर गए, मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रचना का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व सुरजीत के साथ हुआ था। 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति मजदूरी करता है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed