{"_id":"660423698d738329a70f1db2","slug":"woman-decapitated-body-found-floating-in-canal-in-etah-police-investigating-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: नहर में उतराती मिली महिला की सिर कटी लाश, देखकर ग्रामीणों के उड़ गए होश; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: नहर में उतराती मिली महिला की सिर कटी लाश, देखकर ग्रामीणों के उड़ गए होश; पुलिस कर रही जांच
Wed, 27 Mar 2024 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:40 PM IST
सार
नहर में महिला की सिर कटी लाश उतराती मिली। ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लाश मिलने की खबर फैलने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को नहर में उतराती महिला की सिर कटी लाश मिली। ग्रामीणों ने देखा उनके होश उड़ गए। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना मिरहची थाना क्षेत्र के सिरसा टिप्पू नहर की है। यहां दोपहर को ग्रामीणों ने नहर में उतराती लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष के.के लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। उसकी हालत देख लोगों की रूह कांप गई। लाश महिला की थी। उसका सिर काट दिया गया था। सिर्फ धड़ मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। टीम ने मौके का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। सूचना पर सीओ सदर अमित कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की सिर कटी लाश मिली है। स्थिति देख करीब दो-तीन दिन पुरानी लग रही है। महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन