फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman consumes poisonous substance after altercation

Etah News: घर में कहासुनी के बाद युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
woman consumes poisonous substance after altercation
एटा। गांव नगला मोहन में घर में कहासुनी के बाद एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए, यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव नगला मोहन निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बहन संध्या (27) की किसी वजह से घरवालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नाराज होकर घर के एक कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा वहां संध्या अचेतावस्था में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

यह देखकर घर के लोग घबरा गए और संध्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेज दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed