फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman committed suicide by hanging herself Just 7 days after marriage

UP: मायके में दरवाजे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश...सात दिन पहले हुई शादी, ससुरालियों ने आने से कर दिया मना

Thu, 08 May 2025 07:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 08 May 2025 07:02 PM IST
सार

शादी के सात दिन बाद ही विवाहिता की लाश दरवाजे की चाैखट से लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, विवाहिता की माैत की सूचना मिलने के बाद भी ससुरालियों ने आने से मना कर दिया।

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself Just 7 days after marriage
विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम में बुधवार शाम एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। 7 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और पहली विदा पर 5 मई को मायके आई थी। फंदा क्यों लगाया, यह बात रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव रामपुर घनश्याम निवासी अमर सिंह ने बताया कि बेटी शालू (22) ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 30 अप्रैल को गांव अतरौली जिला धौलपुर थाना राजस्थान निवासी विवेक के साथ उसका विवाह किया था। विवाह की सभी रस्में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई थी। बेटी विदा होकर ससुराल चली गई। ससुराल से पहली विदा की तारीख 5 मई निर्धारित की गई थी। भाई व अन्य परिजन अतरौली गए और वहां से शालू को विदा करा घर ले आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी लेकिन बुधवार को जब घर में कोई नहीं था, तभी शालू छत की सीढ़ियों के दरवाजे की चौखट पर अंगोछे का फंदा बनाकर लटक गई। जब तक हम लोगों को जानकारी हुई उसकी सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: आगरा में मिला नारकोटिक्स दवाओं का जखीरा...औषधि विभाग और एएनटीएफ ने की कार्रवाई, दर्ज होगा मुकदमा
 

पिता ने बताया कि इस प्रकार से जान देने का कोई कारण भी नहीं था, अगर कोई समस्या होती तो शालू जरूर बताती। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति व ससुरालीजन ने आने से किया मना
अमर सिंह ने बताया कि शालू की मौत की सूचना उसके पति विवेक व अन्य ससुरालीजन को दी गई। पहले तो उन लोगों ने आने के लिए कहा था, लेकिन बाद में फोन कर आने से मना कर दिया। बताया कि शालू 6 भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। शुक्रवार को विदा होकर उसे ससुराल जाना था। मगर, उससे पहले ही बुधवार को शालू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed