फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge stock of narcotics drugs found in Agra Drugs department and ANTF took action and confiscated medicine

UP: आगरा में मिला नारकोटिक्स दवाओं का जखीरा...औषधि विभाग और एएनटीएफ ने की कार्रवाई, दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 08 May 2025 04:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 May 2025 04:40 PM IST
सार

आगरा में नारकोटिक्स दवाओं का जखीरा पकड़ा गया है। औषधि विभाग और एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर लिया है। साथ ही मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
huge stock of narcotics drugs found in Agra  Drugs department and ANTF took action and confiscated medicine
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बरामद हुईं हैं। औषधि विभाग, एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


औषधि विभाग के निरीक्षक एवं एएनटीएफ पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को नगला मेवाती, ताज नगरी फेस-2 पहुंचे। यहां इदरीश की दुकान में जांच पड़ताल की तो बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलीं। दवाओं के लिए आवश्यक लाइसेंस की जानकारी करने पर दुकान मालिक इदरीश ने बताया कि ये माल उनके रिश्तेदार का है।
विज्ञापन


रिश्तेदार पप्पू निवासी पक्की सराय बिलाल मस्जिद तीन मई को ये दवा रखकर गया था। टीम ने पप्पू को फोन किया तो नंबर बंद मिला। बिना किसी वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं को रखने पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नमूना लेने के साथ दवाओं को सीज कर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed