फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman commits suicide by hanging after 5 months of marriage

Etah News: शादी 5 माह बाद ही महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 27 Sep 2024 03:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging after 5 months of marriage
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला घनश्याम में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। 5 माह पूर्व ही महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन

कस्बा व थाना अलापुर जिला बदायूं निवासी रामलखन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशा का विवाह 5 माह पूर्व गांव नगला घनश्याम निवासी कमलेंद्र के साथ किया था। दोनों के मध्य कभी किसी प्रकार के वाद-विवाद की बात भी सामने नहीं आई। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि आशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते गुस्से में आकर आशा ने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed