{"_id":"60f9a59a8ebc3e6d9f0809c3","slug":"woman-commits-suicide-by-consuming-poison-case-of-abetment-to-suicide-etah-news-agr5008285124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने विषाक्त खाकर दी जान, आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने विषाक्त खाकर दी जान, आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में महिला ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी सोनू की 28 वर्षीय पत्नी दीक्षा ने पति से कहासुनी होने पर जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार देर शाम पति से दीक्षा की पारिवारिक मामले में नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद ही मामला उसने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर पहले एक निजी चिकित्सक को मलावन में दिखाया। हालत में सुधार न होने पर कस्बा पिलुआ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
महिला के भाई अवनीश कुमार निवासी हतसारी थाना अलीगंज का आरोप है कि बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। भाई ने बहन के पति सोनू, देवर मोनू और सास गुड्डो देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।