{"_id":"65cb59f3d9b89845650b91dd","slug":"woman-cheated-by-saying-that-money-will-be-received-on-farmers-death-etah-news-c-163-1-sagr1016-112600-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसान की मौत पर मिलने वाली रकम आने की बात कहकर महिला को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसान की मौत पर मिलने वाली रकम आने की बात कहकर महिला को ठगा
Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव में किसान की हादसे में सितंबर 2016 में मौत हो गई थी। किसान की पत्नी ने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। इस मामले में साइबर ठगी ने किसी तरह से महिला का नंबर हासिल कर लिया और 15 लाख रुपये का चेक आने की बात कहकर अपने खाते में 70 हजार की रकम डलवाकर ठगी कर ली। पीड़िता ने ठगी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सोंगरा निवासी बबली देवी ने ठगी करने वाले मोहम्मद सहरोज निवासी अलीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 27 नवंबर 2023 की सुबह करीब 10 बजे सहरोज का कॉल आया और बोला कि मैं अलीगढ़ से बोल रहा है, आपके किसान बीमा योजना के 15 लाख रुपये का चेक आ गया है, आपको मुझे 70 हजार रुपये देने होंगे। अगर रुपये नहीं दिए तो चेक वापस चला जाएगा। महिला का कहना है कि इसके बाद दो बार में 69 हजार 500 रुपये फोन पे के माध्यम से खाते में डलवा दिए। खाता उरूजबानो के नाम से था। धनराशि डालने के बाद मोबाइल कॉल किए गए मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया तो नंबर बंद जाने लगा। तब एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गईं हैं।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर ठगी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला साइबर सेल को भेजा जाएगा और साइबर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।