Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman beaten over allegations of creating forged land documents to obtain a loan

Etah News: ऋण के लिए जमीन के फर्जी कागजात बनवाने का आरोप, महिला को पीटा

Wed, 18 Nov 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten over allegations of creating forged land documents to obtain a loan
एटा। बैंक से ऋण लेने के लिए जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराने का विरोध करने पर संतोष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर सकीट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




सकीट थाना क्षेत्र के रजपुरा निवासी अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि गावं के ही संतोष कुमार और उसकी मां सदाप्यारी ने जमीन खरीदने के नाम पर संपर्क किया था। आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के बाद संतोष ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की सकीट शाखा से 50340 रुपये का ऋण लिया और 18 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद बैंक प्रबंधक राजन सिंह के साथ साजिश कर जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर पांच जुलाई 2024 को दोबारा ऋण ले लिया।
विज्ञापन




आरोप है कि 28 सितंबर 2026 की शाम करीब आठ बजे संतोष, सदाप्यारी और एक अन्य व्यक्ति उसके घर पहुंचे। ऋण की रकम वापस करने की बात कहने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आए पति मंजेश कुमार को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता का आरोप है कि थाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र मोहन सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed