{"_id":"5e1b72d38ebc3e881e6a566e","slug":"woman-assault-by-husband-for-not-giving-car-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता को रखा भूखा-प्यासा, मारपीट से गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता को रखा भूखा-प्यासा, मारपीट से गर्भपात
Mon, 13 Jan 2020 12:59 AM IST
संजीव कुमार झा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर भूखा-प्यासा रख प्रताड़ित करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पिटाई से गर्भपात होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना जैथरा में जूली विश्वास पुत्री राजपाल सिंह निवासी परौली सुहागपुर ने कोर्ट के आदेश मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि पति बिंसेंट आशीष पुत्र ऐरिक पॉल निवासी चुंगी नंबर-दो लालकुआं नई दिल्ली सहित पांच ससुरालीजन शादी में स्विफ्ट कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
उत्पीड़न की हदें पार की गईं और भूखा-प्यासा भी रखा गया। मायके वालों से शिकायत की गई तो पति ने बाल पकड़कर जमीन पर पटक-पटक कर पीटा, इससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की ओर से थाना लालकुआं नई दिल्ली में तहरीर दी गई तो मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद कोर्ट में अर्जी डाली गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन