फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman alleges husband wants to serve friends even before a month of love marriage in Etah

प्रेम विवाह: पति ने रखी दोस्तों संग सोने की शर्त, न मानी तो की घिनौनी करतूत; रात में ससुराल छोड़ पहुंच गई थाने

Tue, 05 Sep 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Sep 2023 09:30 AM IST
सार

यूपी के एटा में प्रेम विवाह को एक माह भी नहीं बीता है। उससे पहले ही महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति शराब पीने के बाद उसे दोस्तों को परोसना चाहता था। ऐसा न करने पर उसकी पिटाई की गई। जिसके चलते वह रात में ससुराल छोड़कर आई है।

विज्ञापन
Woman alleges husband wants to serve friends even before a month of love marriage in Etah
पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा जिले की कोतवाली नगर इलाके में स्थित एक मोहल्ले की युवती ने घरवालों से लड़कर प्रेम विवाह किया। युवती की शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ, पति पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। 
विज्ञापन

पति पर लगाया ये आरोप

आरोप है कि पति शराब पीने के बाद उसे दोस्तों को परोसना चाहता था। ऐसा न करने पर उसकी पिटाई की गई। जिसके चलते वह रात में ससुराल छोड़कर आई है। शहर के एक मोहल्ला निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र से हाल ही में प्रेम विवाह करने वाली महिला का सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा के 207 डार्क स्पॉट: यहां युवतियों और महिलाओं के जाने में लगता है डर, बदल देती हैं रास्ते; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या करने का किया प्रयास

इसमें महिला कह रही है कि पति मारता-पीटता है और दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालता है। जब दोस्तों के साथ संबंध बनाने से मना किया तो गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। महिला का आरोप है कि उत्पीड़न से परेशान होकर रात तीन बजे छिपकर निकली और अपने पिता के पास पहुंची। 
 

बेटी का कर लिया अपहरण

महिला ने उन्हें पूरी कहानी बताई। वहीं पिता का आरोप है कि 28 जुलाई को बेटी कॉलेज से टीसी लेने गई थी। तभी बेटी का कार में डालकर अपहरण कर लिया गया और बाद में शादी कर ली। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है, शादी के 7 साल से पहले पति-पत्नी के मामले सुलह-समझौता केंद्र भेजे जाते हैं।

ये भी पढ़ें - UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद
 

इसलिए नहीं हुई कार्रवाई

तहरीर आई है समझौता केंद्र भेजने की बात महिला के परिवार वालों से कही। इस पर उन्होंने अभी कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए बोला है। संभावना है कि दंपती साथ बैठेंगे तो उनमें समझौता हो सकता है। इसलिए अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें - घर में घुसकर दबंगों का तांडव: महज इस बात पर विधवा को पीटा, फाड़े कपड़े...बचाने आई गर्भवती भाभी पर भी बोला हमला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed