फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Withdraw Rs 10,000 from pocket at customer service center

Etah News: ग्राहक सेवा केंद्र पर जेब से निकाले 10000 रुपये

Tue, 26 Nov 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Withdraw Rs 10,000 from pocket at customer service center
मारहरा। मिरहची अड्डा स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर बैंक संबंधित कार्य कराने के लिए एक व्यक्ति कतार में लगा। किसी ने इसकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

मामला सोमवार दोपहर के समय का है। कस्बा के मोहल्ला बस्ती निवासी असलम अपनी बैंक पासबुक चढ़वाने के लिए मिरहची अड्डा स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर गए थे। वहां पहले से लगी लाइन में लग गए। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे खड़े व्यक्ति ने असलम की पेंट की जेब में रखे दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पासबुक प्रिंट कराने के कुछ देर बाद जब असलम ने अपनी जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं थे। जानकारी दिए जाने पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें वीडियो निकलकर सामने आया। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि अभी ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed