फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   With scavengers talks fail , strike

सफाईकर्मियों के साथ वार्ता विफल, हड़ताल जारी

Sun, 07 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sun, 07 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
With scavengers talks fail , strike
तीर्थ नगरी में तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों के काम पर न लौटने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है और नालियां भी उफन रही हैं। इस कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा हैं। वहीं मंदिरों के आस-पास पसरी गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद सफाई कर्मियों ने रविवार को भी कूड़ा नहीं उठाया और न ही नालियों की सफाई की। जिससे बाशिंदे परेशान है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बस स्टैंड मार्ग से लेकर हरि की पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बदरिया आदि सभी प्रमुख मार्गों के अलावा बस्ती के अंदर की गलियों कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


वहीं सफाई कर्मी अपनी सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर अड़े हैं। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू यादव ने सर्फाइ कर्मियों से काम पर लौटने को लेकर बातचीत की, लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी निहालसिंह के सोरों से बाहर होने के कारण सफाई कर्मियों से बातचीत नहीं हो सकी है। पालिका अध्यक्ष अर्चना यादव ने बताया कि सोमवार तक यदि सफाई कर्मी काम पर हीं आते हैं तो वैकल्पिक इंतजाम करके सफाई कार्य कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed