फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   With Cycle Rally celebrates achievements

साइकिल रैली के साथ उपलब्धियों का गुणगान

Sat, 08 Aug 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 08 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
 With Cycle Rally celebrates achievements
समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। पार्टी के द्वारा जरुरत के मुताबिक सूबे में हर क्षेत्र में विकास कराए गए हैं। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह साइकिल रैली के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार से ही प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकता है। सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा की नीतियों को जनता पसंद कर रही हैं। उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं से जरुरतमंद लाभांवित हो रहे हैं। सपा की नीतियां हर वर्ग को ध्यान में रख कर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि गांव गांव पहुंचकर नीतियों को लोगों तक पहुंचना है।
विज्ञापन

साइकिल रैली का शुभारंभ बिलराम गेट ग्राम नगला गुलाबी से प्रारंभ हुई। परिवहन राज्यमंत्री  एवं पूर्व सांसद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा नगला पट्टी, सिरौली, नगला थनी, जखेरा, महेशपुर, बिलराम, तैयवपुर कमालपुर, सुजातगंज, महावर, ईसेपुर, मोहम्मदपुर होती हुई ढोलना पहुंची। जहां जन सभा का आयोजन किया गया। अलीगढ़ मंडल के साइकिल यात्रा प्रभारी अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के एक-एक वायदें को पूरा करने का काम किया है। जिला प्रभारी जीशान अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, डा. महाराज सिंह बघेल, तनवीर अहमद मदनी, गंगाराम यादव, अजंट सिंह यादव, मनोज यादव, देवेन्द्र लोधी, तोताराम, मानपाल मिनी, अभय यादव, सौरभ यादव, शाहरुख राज, अभिषेक यादव आदि संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र आर्या ने किया। इस दौरान रघुनाथ सिंह यादव, अमरसिंह, आर्येंद्र यादव, गुड्डू खां, अशोक यादव, अमर पाल, नीरज, अनन्तविजय, मास्टर यादव, हरिओम शर्मा, जितेंद्र यादव, कप्तान सिंह प्रधान, रिन्कू यादव, जशवीर सिंह यादव, रशीद अहमद, उदयभान, शुभम, सुदेश, नाजीम, उमेश मौर्या, प्रेम ंसिह प्रधान, मनोज बघेल, पप्पू प्रधान, राधेश्याम बघेल, तारा चन्द्र साहू, राम रतन प्रमुख, पुष्पेन्द्र यादव, मनोज यादव, सत्यपाल यादव ,बीके राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कल से पटियाली में घूमेगी सपा की साइकिल
पटियाली। साइकिल रैली पटियाली में दस अगस्त से शुरु होगी। सपा की यह साइकिल रैली 10 अगस्त सुबह 9 बजे से पटियाली नगर में भ्रमण करेगी। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हशमत अली ने बताया कि साइकिल रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नजीबा खान के द्वारा किया जाएगा। बैठक में विनोद कुमार दुबे,  मोहम्मद अकरम कुरेशी, हिकमत अली, सरताल अली, पप्पू कश्यप, असलम राईन, आदिल अली, नासिर मिस्त्री, नजमुल हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed