फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will return India's old glory by 2047

Etah News: 2047 तक लौटा देंगे भारत का पुराना वैभव

Fri, 27 Sep 2024 03:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Will return India's old glory by 2047
एटा। उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को घर-घर पहुंचे। इस दौरान कहा कि 2047 तक भारत का पुराना वैभव लौटाया जाएगा।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व सीएम बुधवार रात एटा पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से बैठक कर संगठन पर चर्चा की। बृहस्पतिवार सुबह के समय शहर के मोहल्ला प्रेमनगर में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और भाजपा के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए सदस्य बनने को प्रेरित किया। कई लोगों को अपने सामने मोबाइल के जरिए सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद गांव रारपट्टी पहुंचकर सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे। यहां भी लोगों को सदस्यता दिलाई। भाजपा नेता राजू आर्य के आवास पर पहुंचकर लोगों को अभियान की जानकारी दी। बाद में भाजपा कार्यालय पर अभियान की समीक्षा बैठक की। अभियानक को निरंतर तेजी देते हुए तय लक्ष्य 3 लाख सदस्य बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, पूरी दुनिया में इसका डंका बज रहा है। मोदी जी और योगी जी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी के लगातार सदस्य बन रहे हैं। कहा कि आजादी के 100 वर्ष बाद यानी 2047 तक हम भारत को पुराने वैभव में लौटा लाएंगे, जो भारत इतिहास में रहा था, उसकी वापसी होगी।

विकसित भारत के रूप में स्थापित होगा। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, एमएलसी आशीष यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक सुशील गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed