फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will listen to the counting of votes of three Lok Sabha constituencies, will not know the result

Etah News: सुनेंगे तीन लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना, नहीं पता लगेगा परिणाम

Fri, 31 May 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Will listen to the counting of votes of three Lok Sabha constituencies, will not know the result
एटा। जनपद में तीन लोकसभा क्षेत्रों के तहत मतदान कराया गया। अब इन तीनों क्षेत्रों की मतगणना भी जिले में ही होगी। जिसे यहां के लोग सुन तो सकेंगे, लेकिन परिणाम नहीं जान सकेंगे। जीत-हार की घोषणा कासगंज, फर्रुखाबाद और आगरा में ही की जाएगी।जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं जो अलग-अलग तीन लोकसभा सीटों में शामिल किए गए हैं। एटा लोकसभा सीट में कासगंज जिले के तीन और एटा की सदर व मारहरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जबकि जलेसर विधानसभा क्षेत्र आगरा लोकसभा सीट तथा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद लोकसभा सीट में शामिल किया गया है। इस तरह जिले के लोग तीन सांसदों का चुनाव करते हैं। 7 मई को एटा सदर, मारहरा और जलेसर तथा 13 मई को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराया गया।
विज्ञापन

इन चारों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बाद ईवीएम एटा जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाई गई हैं। 4 जून को मतगणना के समय इन्हें निकाला जाएगा। मतगणना पूरी करने के बाद एटा सदर व मारहरा विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती एटा लोकसभा सीट के आरओ कासगंज डीएम को बताई जाएगी। इसी तरह जलेसर की सूचना आगरा व अलीगंज की सूचना फर्रुखाबाद के आरओ को भेजी जाएगी। सभी का योग कर वहां से जीत-हार की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना जिले में ही होनी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कार्मिकों की 14 और एआरओ की एक टेबल लगाई जाएगी। मतगणना करने के बाद सूचना संबंधित क्षेत्र के आरओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed