फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will get relief from waterlogging and jam on the highway

Etah News: हाईवे पर जलभराव और जाम से मिलेगी मुक्ति

Sun, 31 Dec 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 31 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from waterlogging and jam on the highway
एटा। जिले में हाईवे के किनारे सर्विस रोड व नाला निर्माण किया जा रहा है। जिससे कि स्थानीय लोगों को मुख्य मार्ग से नहीं निकलना पड़ेगा। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर जाम भी नहीं लगेगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय से कासगंज रोड पर गुरुकुल के सामने नाला निर्माण कराया जा रहा है। वहीं एनएच-34 पर कई स्थानों पर सर्विस रोड व नाला निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कासगंज रोड पर नाला न होने की वजह से गुरुकुल के सामने स्थित गोकुल विहार व अन्य कई मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर पानी आने पर सड़क खराब हो जाती है। इसको देखते हुए शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख की ओर से सड़क के किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय युवक रामप्रताप सिंह ने बताया कि इस नाले का निर्माण होने से सड़क के ऊपर तो पानी आएगा ही नहीं, साथ ही कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या का निदान भी हो जाएगा। इसके साथ ही एनएच-34 पर पहले सर्विस रोड का निर्माण कुछ स्थानों पर ही किया गया था। वहीं अब जहां बस्ती या कोई संस्थान है उसके सामने सर्विस रोड और नाले का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले की सीमा से होकर लगभग 45 किलोमीटर हाईवे गुजरता है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर मुख्य सड़क के साथ ही सर्विस रोड भी बनाया गया है। जिससे कि हाईवे के आसपास रहने वाले लोग व किसान अपनी खेती का सामान व खेतों से अनाज आदि आसानी से घर तक पहुंचा सकें। वहीं कुछ स्थानों पर उस समय सर्विस रोड नहीं बनाया गया था। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए जहां सर्विस रोड नहीं बना है वहां इसका निर्माण किया जा रहा है। इस समय बाईपास पर लालगढ़ी गांव के पास और कानपुर की ओर केंद्रीय विद्यालय के सामने सर्विस रोड व नाले का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में कई स्थानों पर सर्विस रोड का निर्माण सड़क के साथ नहीं हो पाया था, वहां अब सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। सर्विस रोड होने से आसपास के क्षेत्र में लोगों को आवागमन में समस्या नहीं होगी। -पीके कौशिक, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई अलीगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed