{"_id":"64d91a14f24729f425064604","slug":"will-declare-india-as-an-eternal-nation-etah-news-c-163-1-sagr1016-3798-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भारत को घोषित कराएंगे सनातन राष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भारत को घोषित कराएंगे सनातन राष्ट्र
Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। हिंदू एकता समूह के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक का आयोजन पूर्णागिरि गेस्ट हाउस आगरा रोड पर हुआ। सनातन राष्ट्र, अखंड भारत और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
अध्यक्षता हिंदू एकता समूह के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम हिंदू ने की। हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महावीर ने कहा कि हमको इस भारत को सनातन राष्ट्र घोषित कराना है एवं अखंड भारत के लिए भी संघर्ष करते रहना है। शुभम हिंदू ने कहा कि हिंदू एकता समूह अभी 10 जिलों में अपने संगठन का विस्तार कर चुका है। सभी सनातनी संगठनों को साथ लाकर केंद्रीय संगठन बनाने, अंग्रेजी कानूनों को जल्द से जल्द समाप्त कराने के लिए हिंदू एकता समूह लगातार संघर्ष करता रहेगा।
हमें सनातन विरोधियों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए। हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री सुनील एवं प्रांत संगठन मंत्री ब्रज प्रांत हरेंद्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान बजरंग दल के जिलाध्यक्ष प्रशांत, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हरिशंकर बनाए गए। हिंदू एकता समूह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल, सोनू, राष्ट्रीय सलाहकार अमित, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन, राष्ट्रीय सचिव अंशु, राष्ट्रीय गो सेवा प्रमुख वीरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
देर से ही सही, जाग रहा है हिंदू
एटा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में अलीगंज के कायमगंज रोड स्थित डीएवी ग्राउंड पर बैठक की गई। जिसमें बजरंग दल से जुड़ने के लिए तमाम युवा पहुंचे। इस दौरान शौर्य जागरण यात्रा की रणनीति बनाई गई।
विहिप के नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा रखी गई बजरंग दल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के जिला कार्य अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता और जिला समरसता प्रमुख मुकेश राठौर मौजूद रहे। मुख्य वक्ता विहिप के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देर से ही सही लेकिन हिंदू जाग रहा है। धर्म के प्रचार का और धर्मांतरण रोकने की गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। हमारा समाज शक्तिशाली बनेगा। ऐसा समय देश में फिर न आए कि मंदिरों को तोड़ने वाली शक्तियां प्रबल हो जाएं। लोग कहते थे मंदिर बनाने से क्या होगा, रोटी नहीं मिल जाएगी।
काशी कॉरिडोर बनने के बाद हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार गोवा के मुकाबले 8 गुना अधिक लोग धार्मिक पर्यटन करने काशी पहुंचे।
शौर्य जागरण यात्रा को लेकर नगर में सुधाकर गुप्ता द्वारा बजरंग दल टोली का विस्तार करते हुए शुभांकुर नगर संयोजक, बॉबी शाक्य गोरक्षा प्रमुख, विवेक प्रजापति सह गोरक्षा प्रमुख, शिवा ठाकुर बालोपासना प्रमुख, गर्व गुप्ता विद्यार्थी प्रमुख, आयुष गुप्ता साप्ताहिक मिलन प्रमुख, शनी लोधी सुरक्षा प्रमुख, अनमोल राजपूत सह सुरक्षा प्रमुख बनाए गए। विकास राजपूत, गौरव गुप्ता , भगत सिंह, मोनू हिंउदू, प्रशांत शाक्य आदि मौजूद रहे।