फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Will celebrate Holi also, gulal will flow from fire cylinder

Etah News: होली पर भी छूटेंगे पटाखे, फायर सिलिंडर से होगी गुलाल की बौछार

Sat, 23 Mar 2024 12:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Will celebrate Holi also, gulal will flow from fire cylinder
एटा। होली में बच्चों को दिवाली का भी रोमांच मिलेगा। होली पर चलाने के लिए पटाखे भी बाजार में आए हैं। जिन्हें जलाने पर अलग-अलग रंगों के आसमानी शॉट्स निकलेंगे। इस बार बाबा के बुलडोजर के साथ फायर सिलिंडर मॉडल पिचकारी से भी गुलाल की बौछार होगी।
विज्ञापन



25 मार्च की होली है ऐसे में शहर के बाजार पूरी तरह से रंगों से सजे हुए हैं। हर तरफ रंग व पिचकारी की दुकानें सजी नजर आ रहीं हैं। होली में रंग गुलाल की परंपरा में कंपनियों ने कुछ नए प्रयोग किए हैं। होली के लिए पटाखे भी बनाए गए हैं। टू इन वन पटाखा जलाने पर एक साथ दो रंगों की रोशनी दिखेगी। कलरफुल फॉग स्प्रे भी अधिक बिक रही है। बाजार में स्टैंडर्ड पटाखा, ऑटोमेटिक टार्च, गुलाल स्प्रे, लिटिल ड्रैगन, 7 शूटर गुलाल, 10 शॉट्स का राधे-राधे कलर, स्प्रे सहित गुलाल गन बाजार में आई है।
विज्ञापन

10 शॉट्स के राधे-राधे गुलाल की कीमत 1200 रुपये है। यह जलाने के बाद आसमान में जाएगी। शॉट्स होते ही कलर आएगा। 7 शूटर गुलाल में भी आसमानी शॉट हैं। इसकी कीमत 350 रुपये है। इसके अलावा मैजिक गिलास व इलेक्ट्रॉनिक गुलाल गन की अलग ही धूम है। बाजार में इनकी मांग अधिक है। यह आइटम 150 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नेहरू टोपी की मांग अधिक
बाजार में नेहरू टोपी की मांग अधिक हैं। इस टोपी पर हैप्पी होली लिखा हुआ है। टोपी की कीमत 25 रुपये है। दुकानदारों ने बताया कि नेहरू टोपी होली पर पहली बार बाजार में आई है।
----------
स्टैंडर्ड पटाखा- 350 रुपये
ऑटोमेटिक टॉर्च- 280 रुपये
गुलाल स्प्रे का पैकेट- 550 रुपये
लिटिल ड्रेगन- 300 रुपये
आसमानी 7 शूटर गुलाल- 350 रुपये
राधे- राधे कलर 10 शाट्स- 1200 रुपये
मैजिक गिलास- 50 रुपये
इलेक्ट्रॉनिक गन- 550 रुपये
------------

इस बार होली पर रंगों के नए पटाखे आए हैं। बाजार में मांग अच्छी है। ग्राहक इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग आयटम आए हैं। -गणेश, रेलवे रोड

--------------
इलेक्ट्रॉनिक गन, मैजिक गिलास लोग पसंद कर रहे हैं। हर्बल गुलाल अधिक बिक रहा है। दुकानदारी अच्छी हो रही है। बच्चों को स्प्रे गुलाल पसंद आ रहा है। -विजय, जिला पंचायत के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed