फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife screamed after death of only son and husband in accident in Etah

हादसे ने उजाड़ दिया परिवार: इकलौते बेटे और पति की हो गई मौत, चीत्कार उठी पत्नी; रो पड़ा गांव

Wed, 14 Feb 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

हादसे ने परिवार उजाड़ दिया। हादसे में इकलौते बेटे और पति की मौत हो गई। खबर मिली तो पत्नी चीख पड़ी। गांव के लोग भी रो पड़े। 

विज्ञापन
Wife screamed after death of only son and husband in accident in Etah
हादसे ने उजाड़ दिया परिवार: इकलौते बेटे और पति की हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कार हादसे में बरात से लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई। पति नेपाल सिंह और इकलौते पुत्र निशांत की मौत होने से मां अल्का देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। वह बेटे और पति को पुकारते हुए तड़पती रही। परिजन व रिश्तेदार उसे ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


मृतक नेपाल सिंह के परिजन अशोक कुमार पचौरी ने बताया कि नेपाल सिंह व मथुरा प्रसाद दो भाई थे। मथुरा प्रसाद की बेटी राजरानी उर्फ रुचि की शादी विश्वनाथ प्रताप निवासी नगला बबूल कासगंज के साथ हुई है। राजरानी की ननद नीलम की शादी संदीप निवासी गांव खेरिया कोतवाली देहात में हुई है। 
विज्ञापन


यहां पर ही नीलम के देवर मुकुल की बुधवार को शादी है। मंगलवार को मंडप की दावत में सभी लोग शामिल होने के लिए भाड़े पर कार करके ले गए थे। यहां दावत खाने के बाद कासगंज के लिए आते समय हादसा हो गया। राजरानी की बेटी, चाचा और चचेरे भाई की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को ढांढ़स बंधाने पहुंचे डीएम-एसएसपी

मंगलवार की रात हादसे में मासूम सहित तीन की मौत होने पर परिजन शवों को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस पर लेकर आ गए। यहां बुधवार की सुबह करीब 10 बजे डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी राजेश कुमार सिंह व एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा परिजन को ढांढ़स बंधाने पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। अधिकारियों ने सांत्वना दी।

बच्ची का नहीं कराया पोस्टमार्टम

हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र का ही परिजन की ओर से पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि बच्ची के माता-पिता ने बेटी का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed