{"_id":"67cde230eb50f28c960f7494","slug":"widow-pension-stuck-due-to-having-two-wives-etah-news-c-163-1-sagr1016-130782-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो पत्नी होने पर अटकी विधवा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो पत्नी होने पर अटकी विधवा पेंशन
Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव गोबरा निवासी नवाब मियां थाना मिरहची में चौकीदार थे। जिनकी दो पत्नी हैं। पति के निधन के बाद गर्दिश में दिन गुजार रही पहली पत्नी ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया है, लेकिन दो पत्नी के चक्कर में उनकी पेंशन अटकी हुई है।
नवाब मियां का दो साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्होंने दो शादी की थीं। जिनसे कुल पांच बच्चे हैं। नवाब के पास जमीन न होने के कारण उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सरकारी राशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर भी गुजारा नहीं हो रहा है। पहली पत्नी बदरू निशां ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया।
कई माह बीतने पर भी उसको विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बदरू निशां का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की रिपोर्ट के बाद भी ब्लाॅक के कर्मचारी उसकी पेंशन नहीं बना रहे हैं। बीडीओ दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।