{"_id":"679292716a3455ba0a0b5fa4","slug":"while-playing-a-girl-fell-into-a-pot-of-boiling-water-and-got-burnt-etah-news-c-163-1-sagr1016-128709-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेलते समय खौलते पानी के भगोने में गिरी बालिका झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेलते समय खौलते पानी के भगोने में गिरी बालिका झुलसी
Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना एका जिला फिरोजाबाद के गांव हरिसिंहपुर निवासी 2 वर्षीय बालिका खेलते समय गैस पर भगोने में खौलते पानी में गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी हुई बालिका को परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
गांव हरसिंहपुर निवासी कुशलपाल ने बताया कि उनकी पुत्री मिस्टी घर पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह रसोई में पहुंच गई। जहां गैस पर भगोने में पानी खौल रहा था। किसी तरह से उसका पैर फिसल गया और वह पानी के भगोने में जा गिरी। गैस सिलेंडर में भी इस समय आग लग गई। यह देखकर हम लोग भाग कर पहुंचे और आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसी बेटी को मेडिकल कॉलेज लाए।