{"_id":"6757243b8288cf864d050de5","slug":"when-the-mother-saw-him-talking-she-attacked-him-with-a-rod-and-killed-him-etah-news-c-163-1-eta1001-126728-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मां ने बात करते हुए देखा, तो सरिये से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मां ने बात करते हुए देखा, तो सरिये से हमला कर मार डाला
Mon, 09 Dec 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ के गांव नगला रुनी में 6 दिसंबर को एक महिला की चेहरे पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए रविवार देर शाम हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घेर के पास ही मृतका की बेटी से बात कर रहा था। महिला ने देख लिया और परिजन व गांव वालों से शिकायत करने की बात कही। इसके कारण उसने लोहे के सरिये से प्रहार कर मार डाला।
गांव नगला रुनी निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भाभी निर्वेश देवी 6 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे घर से घेर (पशुवाड़ा) में चारा डालने गईं थीं। आधे घंटे बाद हम लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इलाज के लिए ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। रविवार की देर शाम पुलिस ने इसी गांव के प्रवल प्रताप सिंह उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गली में लगी हुई हाईमास्ट लाइट को बुझाकर निर्वेश देवी की बेटी से बात कर रहा था।
तभी वह घेर में पशुओं को चारा डालने आ गई और हम दोनों को देख लिया। नाराज होते हुए निर्वेश देवी ने शिकायत करने की बात कही। यह सुनकर आरोपी ने पास में खड़े ट्रैक्टर से सरिया निकालकर महिला के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तब तक मारा जब तक कि महिला की मौत नहीं हो गई। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।