{"_id":"66e7213818c820ae690221fd","slug":"when-the-electric-wire-was-cut-fire-was-thrown-while-beating-etah-news-c-163-1-eta1001-122864-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली का तार काटा तो पीटते हुए झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली का तार काटा तो पीटते हुए झोंका फायर
Sun, 15 Sep 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला धनी में दो पक्षों में बिजली के तार को काटने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला व युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने का भी प्रयास किया।
गांव नगला धनी निवासी विजय सिंह ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामजीत, वीकेश और रोहित ने हमारे घर के ऊपर से बिजली का तार डाल रखा है। कई बार हमने कहा कि इस तार को हमारे घर के ऊपर से हटा लो। लेकिन यह लोग नहीं मानते हर बार लड़ने की फिराक में रहते हैं। रविवार को दोपहर के समय हमने तार को काटकर अपने घर से हटा दिया। जिसके कारण यह लोग बौखला गए और तीनों इकट्ठे होकर हाथों में लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए।
मेरी पत्नी अमरवती और पुत्र विशेष को मारने-पीटने लगे। कुल्हाड़ी से प्रहार कर अमरवती को बुरी तरह से घायल कर दिया। बेटे को भी जान से मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने आए तो बेटे के ऊपर सीधा फायर झोंक दिया। किसी तरह से बेटे ने जमीन पर बैठकर अपनी जान बचाई। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।