{"_id":"65c394fe51f628c7130ade42","slug":"when-the-dead-bodies-of-three-youths-including-brothers-reached-the-village-there-was-an-outcry-etah-news-c-163-1-sagr1016-112368-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव पहुंचे भाइयों समेत तीन युवकों के शव तो मच गया चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव पहुंचे भाइयों समेत तीन युवकों के शव तो मच गया चीत्कार
Wed, 07 Feb 2024 08:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें क्षेत्र के दो भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को इनके शव गांव लाए गए तो चीत्कार मच गया। फर्रुखाबाद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हुई थी। युवकाें के पास से मिले मोबाइल से उनके घर पर सूचना दी गई।
मंगलवार देर शाम ये तीनों एक बाइक पर सवार होकर मोहम्मदाबाद से संकिसा की ओर जा रहे थे। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव राजेंद्र नगर स्थित आरएस इंटर काॅलेज के पास किसी वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। मौजूद लोगों का कहना था कि ओवरटेकिंग के दौरान आरएस इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर के सामने यह हादसा हुआ।
बाइक पर अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर मोर्चा निवासी अभिषेक पाल (19), थाना जसरथपुर के गांव भदैया निवासी अजीत पाल (20) व उसका भाई पवन पाल (21) संकिसा की ओर जा रहे थे। तीनों युवकों के परिजनों को सूचना दी गई जो देर शाम को ही मौके पर पहुंच गए। युवकों की मौत की खबर मिलते ही दोनों गांव में चीख-पुकार मच गई। तमाम लोग बुधवार को फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। वहीं पोस्टमार्टम के बाद दोनों गांव में उनके शव लाए गए। जिसके बाद चीत्कार और करुण क्रंदन से लोगों के दिल पसीज गए। सबकी आंखें भर आईं। काफी भीड़ के बीच तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि गांव भदैया निवासी दोनों भाई और उनका मौसेरा भाई अभिषेक के साथ बाइक से नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर गए थे। वहां उनकी रिश्तेदारी में एक शादी थी। जिसमें शामिल होने के बाद ये लोग गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन सहित चालक भाग गया।