फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When Pradhan was Pradhan, he leased it in his sister's name, report on 8

Etah News: प्रधान रहते अपनी बहन के नाम किया पट्टा, 8 पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jul 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
When Pradhan was Pradhan, he leased it in his sister's name, report on 8
एटा। प्रधान पद पर रहते हुए अपनी विवाहित बहन के नाम जमीन का पट्टा कर दिया। बहन ने इस जमीन का बैनामा प्रधान के पुत्रों और भतीजों के नाम कर दिया। सरकारी जमीन की इस हेराफेरी की रिपोर्ट तत्कालीन प्रधान सहित आठ लोगों के विरुद्ध थाना पिलुआ में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव मुखरना के रमेश चंद्र ने अदालत के आदेश पर यह मामला दर्ज कराया है। बताया कि 1995 से 2010 तक सतेंद्र पाल यादव एवं उनकी पत्नी बृजेश कुमारी प्रधान रहीं। सतेंद्र ने अपनी बड़ी बहन शीला देवी उर्फ सुशीला देवी के नाम 0.809 हेक्टेयर सरकारी बंजर की जमीन का पट्टा किया। जबकि उनका विवाह हाथरस में हुआ था। पहचान छिपाकर पट्टा कर दिया गया। इसके बाद शीला उर्फ सुशीला ने इस जमीन का 2018 में सतेंद्र के पुत्र अश्वनी प्रताप, अभय प्रताप, अजय प्रताप तथा भतीजे सुनील कुमार व सुशील कुमार के नाम बैनामा कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम स्तर से की गई जांच में पट्टा फर्जी पाया गया और निरस्त कर दिया गया, लेकिन कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों से लेकर न्यायालय तक का दरवाजा रमेश चंद्र ने खटखटाया। यह भी आरोप लगाया है कि सतेंद्र पाल यादव व इनके परिवारीजन ने नेचलपुर अरथरा में भी इसी तरह अपने सगे-संबंधियों के नाम फर्जी तरीके से पट्टे कराए हैं। सीओ सदर अमित कुमार राय का कहना कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। जिसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed