फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When he refused to drink liquor at the dhaba, he abused and beat him.

Etah News: ढाबे पर शराब पीने से किया मना तो गालियां देकर पीटा

Tue, 21 Jan 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
When he refused to drink liquor at the dhaba, he abused and beat him.
एटा। थाना मलावन में हाईवे पर आसपुर चौराहे के पास फिरंगी ढाबा है। यहां 19 जनवरी को देर शाम के समय कुछ युवक पहुंचे और शराब पीने के साथ पार्टी करने की बात कही। मैनेजर ने मना किया तो गालियां देते हुए उसे पीट दिया।
विज्ञापन

थाना मलावन में जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी कैलाशगंज थाना कोतवाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आसपुर चौराहे पर फिरंगी ढाबा है, यहां मैं मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। 19 जनवरी को देर शाम ढाबे पर बैठा हुआ था तभी सुमित उर्फ शिवम, सत्यम, प्रशांत, रवि, हरिओम और गोलू निवासी निगोह हसनपुर और मनीष उर्फ मुनीश निवासी छछैना व दो अज्ञात व्यक्ति आकर बैठ गए। मैंने पूछा तो कहा कि हम यहां शराब और सिगरेट की पार्टी करना चाहते हैं। मना करने पर सुमित और चंद्रकेश ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो अन्य लोग एकत्रित होकर मुझे और स्टाफ को पीटने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरिओम और प्रशांत ने डंडे व पत्थर से मेरे सिर को फोड़ दिया। वहीं अन्य आरोपियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर कुर्सी, मेज और कैमरे तोड़ डाले। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग और रेस्टोरेंट के मालिक गौरव सिसोदिया आ गए, तब किसी तरह इन लोगों ने हमको छोड़। इसके बाद सुमित ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और सभी आरोपी भाग गए। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed